अमृतसर | मोबाइल टावर से कीमती तकनीकी उपकरण चोरी हो गए। इस संबंधी थाना वेरका की पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस चोरों का सुराग लगाने के लिए टावर के आसपास के क्षेत्रों की जांच कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में जियो कंपनी के पंजाब लीगल एडवाइजर तलविंदर सिंह (24) ने बताया कि अमृतसर के तीर्थ नगर वेरका में उनकी कंपनी का मोबाइल टावर लगा हुआ है। 1 जून की रात टावर का सिस्टम बंद हो गया। जब उन्होंने अपने साथियों के साथ मौके पर आकर देखा, तो टावर से कीमती उपकरण जैसे कार्ड कंट्रोल, कार्ड चैनल, राउटर, ऑप्टिकल मॉड्यूल, एंटीना, जीपीएस और फैन सहित लाखों रुपए का सामान गायब था।

