बरनाला | विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला युवा अधिकारी आभा सोनी की अध्यक्षता में माय भारत बरनाला ने गुरुदेव फुटबॉल अकादमी धनौला के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिला युवा अधिकारी आभा सोनी ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए। खेल प्रशिक्षक किरपाल सिंह ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक प्रदूषण कम करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने के बारे में जागरूक किया। प्रतिभागियों ने पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की शपथ भी ली।

