तस्कर के घर रेड करने पहुंची पुलिस पर हमला:ASI समेत दो पुलिसकर्मी घायल, सिर में आईं गंभीर चोट; इलाज के लिए बठिंडा रेफर
- DSS Admin
- May 09, 2026
बठिंडा के तलवंडी साबो उपमंडल के गांव चठ्ठेवाला में एक कथित नशा तस्कर के घर छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ है। इस हमले में एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) और एक सिपाही घायल हो गए। घटना आज सुबह करीब 7:30 बजे हुई। जानकारी के अनुसार, एएसआई जगसीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम कथित नशा तस्कर जीतू के घर पर रेड करने पहुंची थी। इसी दौरान घर में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई जगसीर सिंह और सिपाही नीरज कुमार घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट आने के कारण रेफर दोनों को तुरंत तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। एएसआई जगसीर सिंह के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने कथित हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

