बठिंडा में रजबाहे में महिला का शव मिला:अमृतधारी सिख, राहगीरों ने देख सूचना दी; पहचान होना बाकी

बठिंडा में आज यानी शुक्रवार को रजबाहे में एक महिला की लाश मिली। सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के संदीप सिंह गिल और विक्की कुमार एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। घटना गांव ख्यैली वाला की है। सहारा टीम ने लाश को पकड़कर सेंट्रल जेल पुलिस चौकी को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने पर टीम ने नहर से महिला की लाश बाहर निकाली। मृतक महिला ने फूलों वाला सूट पहना हुआ था। सहारा संस्थापक विजय गोयल के अनुसार, महिला की लाश चार-पांच दिन पुरानी लग रही थी। मृतका अमृतधारी सिख थी। उसके पास से केवल एक पासपोर्ट साइज की पारिवारिक फोटो मिली, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई। महिला के शरीर पर पूरे कपड़े पहने हुए थे। सहारा टीम ने लाश को बठिंडा सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में सुरक्षित रख दिया है। थाना कैंट प्रभारी दलजीत सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पारिवारिक सदस्यों की पहचान की जा रही है।

   

सम्बंधित खबर