दसूहा में चुनावी रंजिश में कांग्रेस कैंडिटेट का पति पीटा:वार्ड-5 से जीती थीं पत्नी, कार सवार 5 लोगों ने बेस बेट से हाथ-पैर तोड़े

होशियापुर के हलका दसूहा में देर शाम कांग्रेस पार्षद पति पर कार सवार 5 लोगों ने हमला कर दिया। पीड़ित को सिविल अस्पताल दसूहा में दाखिल करवाया गया है। पीड़ित पहचान भोला सिंह के रूप में हुई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी चरनजीत कौर कांग्रेस की तरफ से वार्ड-7 से चुनाव जीती थीं। इस चुनाव में आप उम्मीदवार राजिंदर कौर को हार का सामना करना पड़ा था। रंजिश में दूसरे पक्ष के पांच लोगों ने उसे दसूहा सिटी से बाहर घेर लिया। वह अपनी बाइक से काम के सिलिसिले से जा रहे थे। इस दौरान कार सवार लोगों ने उस पर बेस बेट और बांस से मोटे डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ-पैर काम नहीं कर रहे हैं। भोला सिंह ने बताया कि ये लोग उसे मारने के इरादे से आए और अधमरा कर नाले में फैंक गए लेकिन इस दौरान लोगों ने उसे देख लिया और अस्पताल पहुंचाया। सिविल अस्पताल दसूहा के डॉक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि घायल हालत में उनके पास भोला सिंह नामक व्यक्ति को लाया गया है। उसे काफी चोटें लगी हैं लेकिन कोई इंजरी हुई है या नहीं इसका पता एक्सरे करने के बाद ही पता चलेगा। अभी घायल का एक्स रे करवाया जा रहा है। हाथ-पैर क्यों नहीं चल रहे, इसकी जांच की जा रही है। वहीं दसूहा के डीएसपी हरगुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे और घायल के बयान दर्ज किए। थाना प्रभारी ने कहा कि बयान दर्ज कर लिए और आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पीड़ित पार्षद पति बोला-हारी पार्टी के लोगों ने पीटा पीड़ित पार्षद पति भुल्ला राणा ने बताया कि 1 जून की शाम को वह कृष्णा कालोनी स्थित घर से बाहर निकला ही था कि घर से कुछ दूर पहुंचते ही चुनाव मुकाबले में हारे हैप्पी नामक व्यक्ति ने अपने 4 साथियों को लेकर उस पर हमला कर दिया। हमलावर सफेद रंग की वरना कार में आए थे। इनमें कई लोग ऐसे भी थे जिनको वह नहीं पहचाना है। घायल अवस्था में उसे दसूहा सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। वो लोग अपनी तरफ से उसे मरा समझकर नाले में फैंक गए लेकिन लोगों ने ऐन मौके पर उसे देख लिया और बचा लिया। पूर्व कांग्रेस विधायक बोले-ऐसी गुंडागर्दी नहीं देखी पूर्व कांग्रेस हलका विधायक अरुण डोगरा मिक्की भी घटना की सूचना के बाद सिविल अस्पताल दसूहा में पहुंचे और घायल भोला राणा का हाल जाना। मिक्की डोगरा ने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती रहती है लेकिन हमला करना अपराध है। उनका इलाका शांतमयी है और कभी भी किसी चुनाव के दौरान इस तरह की गुंडागर्दी नहीं हुई है। वह पहली बार अपने हलके में इस तरह की गुंडागर्दी देख रहे हैं। डीएसपी बोले-आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी मौके पर पहुंचे दसूहा के डीएसपी हरगुरदेव सिंह ने कहा कि उनको जैसे ही घटना की सूचना मिली तो वह सिविल अस्पताल दसूहा पहुंचे। थाना पुलिस घायल के बयान दर्ज कर रही है। बयानों के आधार पर और एमएलआर रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

   

सम्बंधित खबर