शाहकोट | बाजवा कलां के गुरुद्वारा बाबा सुखचैन दास जी में वार्षिक जोड़ मेला 24 से 26 जून तक चलेगा। एसजीपीसी जूनियर उपाध्यक्ष जत्थेदार बलदेव सिंह कल्याण के साथ वरिष्ठ अकाली नेता तजिंदर सिंह रामपुर ने मेले का पोस्टर रिलीज किया। 24 को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की अंतिम लड़ी का आरंभ होगा। 25 जून को सुबह 11 बजे अमृत संचार कराया जाएगा। छबील लगेगी। भोग के बाद दीवान सजेंगे। यहां गुरुद्वारा इंचार्ज जसवंत सिंह बाजवा, सहायक इंचार्ज बीबी किरणदीप कौर, भाई मनप्रीत सिंह प्रचारक, हेड ग्रंथी भाई सुखजीत सिंह, हरभजन बाजवा मौजूद रहे।

