फोकल पॉइंट सर्विस रोड जर्जर हुई

जालंधर | पठानकोट चौक से फोकल पॉइंट सड़क की हालत खराब होने से रोजमर्रा का आवागमन प्रभावित हो रहा है। संतवाल प्राइवेट लिमिटेड के साथ स्थित सर्विस रोड पर जगह-जगह गड्ढे और जलभराव की स्थिति रहती है। सड़क इतनी जर्जर है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। पानी भरे हिस्सों में वाहन फिसलने की घटनाएं बढ़ रही हैं और कई बार स्कूली बच्चे भी गिर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों को मौके पर जाकर हालात देखने चाहिए ताकि समस्या कितनी गंभीर है, इसका आंकलन हो सके। -रविशंकर, स्थानीय निवासी

   

सम्बंधित खबर