जालंधर में नशे की हालत में नाले में गिरा युवक:पुलिस और लोगों ने रस्सी से बाहर निकाला; पुलिस ने हॉस्पिटल भेजा
- DSS Admin
- Jul 01, 2026
जालंधर के वस्ती पीर में अत्यधिक नशे की हालत में एक युवक गंदे नाले (नहर) में गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। घटना स्थल पुलिस पहुंचकर मोर्चा संभाला जिसके बाद पुलिस औऱ स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया। युवक की पहचान स्थानीय पल्लेदार (मजदूर) के रूप में हुई है, जो कि अविवाहित है। प्रत्यक्षदर्शियों सौरभ के अनुसार, इलाके की बिजली (लाइट) करीब आधे घंटे से गुल थी, जिसके कारण हर तरफ अंधेरा छाया हुआ था। इसी बीच, अत्यधिक शराब के नशे में धुत एक युवक संतुलन खो बैठा और पास के ही एक गंदे नाले (नहर) में जा गिरा। आसपास मौजूद लोगों को इस घटना की भनक करीब 10 मिनट बाद लगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना वहां मौजूद एक स्थानीय निवासी ने बताया कि उसने जैसे ही नाले के भीतर एक व्यक्ति को पड़े हुए देखा, तुरंत बिना कोई समय गंवाए पुलिस और मीडिया को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। लाइव तस्वीरों में देखा जा सकता था कि पुलिस और लोग युवक को निकालने की योजना बना रहे थे। युवक को निकाला गया सुरक्षित बाहर स्थानीय युवाओं और पुलिस की मदद से व्यक्ति को गंदे नाले से बाहर निकाला गया। बाहर निकालने पर पता चला कि युवक की सांसें चल रही थीं, लेकिन वह अत्यधिक नशे में होने के कारण पूरी तरह होश में नहीं था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाने की मांग की ताकि उसे प्राथमिक उपचार और दवा दी जा सके। युवक की हुई पहचान स्थानीय लोगों ने युवक की पहचान कर ली है। उसका नाम 'गोरा' बताया जा रहा है, जो इसी इलाके या पास की कॉलोनी का रहने वाला है। वह पेशे से एक पल्लेदार (मजदूर) है और अभी अविवाहित है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने तक उसका कोई भी पारिवारिक सदस्य मौके पर नहीं पहुंचा था। पुलिस अब उसके परिवार से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

