जगराओं में एनकाउंटर में पहचान को लेकर विवाद:पुलिस बोली-दो आरसी से नाम में गलतफहमी, 23 केस दर्ज; परिजन बोले-बेटा ड्रग डीलर नहीं हो सकता
- Admin Admin
- May 09, 2025

लुधियाना हाईवे पर हुए पुलिस एनकाउंटर में पहचान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। फिरोजपुर की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने पहले मृतक की पहचान धरमिंदर सिंह निवासी सलेमपुरा के रूप में की थी। बाद में जांच में सामने आया कि मृतक गांव खुरशैदपुरा का राज कुमार उर्फ राजू था। पुलिस का कहना है कि गाड़ी से दो आरसी मिली थीं। एक धरमिंदर सिंह और दूसरी जगसीर खान के नाम की थी। इसी आधार पर शुरू में गलत पहचान हुई। पुलिस के मुताबिक राज कुमार पर पंजाब के विभिन्न थानों में 23 केस दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर आर्म्स एक्ट के अलावा लूटपाट और नशा तस्करी के मामले शामिल हैं। पैसे छीनकर भागने और पुलिस पर गोलियां चलाने का आरोप घटना के दिन पुलिस ने दीपक ढाबा के पास पशु मंडी के नजदीक ऑपरेशन किया था। आरोपी ने ग्राहक बने सिपाही सुखदीप सिंह को अपना नाम राज कुमार बताया था। पुलिस का दावा है कि डीलिंग के दौरान आरोपी पैसे छीनकर भागने लगा और पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में उसकी मौत हो गई। परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल मृतक के परिवार ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। राज कुमार के माता-पिता ने बताया कि उनका बेटा उस दिन लुधियाना कोर्ट में पेशी के लिए गया था। वहां से उसने घर वालों से बात भी की थी। उन्होंने स्वीकार किया कि बेटे पर लड़ाई-झगड़े और नशा तस्करी के एक-दो केस हो सकते हैं, लेकिन पुलिस उनके बेटे को बड़ा डीलर बता रही है। परिजनों को हैरानी है कि उनका बेटा पुलिस के हाथ कैसे और कहा पर लगा, जबकि बेटा तो लुधियाना कोर्ट में था। फिर उसने कहा था कि वह लुधियाना से सीधे घर आ रहा है। पहले मृतक का नाम गलत बताया गौरतलब है कि वीरवार को पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी ने डीलिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग की और पैसे छीनकर भागने लगा। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसे मार गिराया। पहले मृतक का नाम धरमिंदर सिंह बताया गया। बाद में खुलासा हुआ कि वह राज कुमार था।