36 बोतल अवैध शराब बरामद की

थाना जमालपुर पुलिस ने गश्त के दौरान एक बैग से 36 बोतल अवैध शराब बरामद की है। जानकारी के अनुसार 6 जून को हवलदार गुरु साहिब प्रीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित इलाके में गश्त कर रहे थे। इस दौरान पुलिस टीम भामियां कलां के पास बांसा वाले खेतों के नजदीक पहुंची तो वहां एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर उक्त व्यक्ति अपने हाथ में पकड़ा बैग मौके पर फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने बैग की जांच की तो उसमें से 12 बोतल शराब रॉयल स्टैग मार्का और 24 बोतल रसभरी शराब बरामद हुई। कुल 36 बोतल शराब कब्जे में ली गई है। फरार आरोपी की पहचान अभी नहीं हो सकी है। थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

   

सम्बंधित खबर