राष्ट्रीय हैंडबॉल में चमके बीवीएम के पारस

लुधियाना| किचलू नगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर ने खेल क्षेत्र में एक बार फिर अपनी उपलब्धियों को दोहराया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्तरों पर उल्लेखनीय प्रदर्शन कर संस्था का नाम रोशन किया। विद्यालय के अनुसार पारस चड्ढा ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 68वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल हैंडबॉल चैंपियनशिप (अंडर-19) में पंजाब का प्रतिनिधित्व किया और 75,000 रुपए की छात्रवृत्ति प्राप्त की।

   

सम्बंधित खबर