
लुधियाना|भारतीय विद्या मंदिर, किचलू नगर में आयोजित वैदिक भाषण प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रांगण प्राचीन ज्ञान के सार से गूंज उठा। 175 प्रतिभागियों में से चुने गए अंतिम 20 विद्यार्थियों ने अपने भाषण कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 9वीं की दीया अग्रवाल ने प्रथम स्थान, कक्षा 7वीं की ध्रुति मल्होत्रा ने द्वितीय स्थान और कक्षा 7वीं की हृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि रोशन लाल आर्य (महासचिव, वेद प्रचार मंडल) और अरुण भारद्वाज (सक्रिय कार्यकर्ता, वेद प्रचार मंडल) ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए वैदिक शिक्षाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल रंजू मंगल ने विजेताओं को बधाई दी और छात्रों को वैदिक परंपराओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं भारतीय संस्कृति के पोषण में सहायक होती हैं।