लुधियाना| बीवीएम किचलू नगर में श्रमिक दिवस बड़े उत्साह से मनाया गया। कार्यक्रम में श्रमिक वर्ग के योगदान को सम्मान दिया गया। छात्रों ने हाथ से बने कार्ड तैयार किए। इन कार्डों के जरिए उन्होंने मेहनतकश लोगों के प्रति आभार जताया। छात्रों ने निबंध लेखन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया। इन गतिविधियों में मेहनत की अहमियत को दर्शाया गया। संस्था ने सहायक कर्मचारियों के लिए खेल और मनोरंजन की गतिविधियां भी रखीं। इन आयोजनों से उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में प्रिंसिपल रंजू मंगल ने सहायक कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था के सुचारु संचालन में उनका योगदान अमूल्य है। उन्होंने सभी कर्मचारियों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।



