110 मीटर हर्डल में लुधियाना के तरुनदीप रहे अव्वल

गुरुनानक देव स्टेडियम में वीरवार को 101वीं पंजाब स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से आए करीब 400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। पहले दिन एथलेटिक्स के कई रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे राज्य से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में दमखम दिखाते हुए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर पंजाब एथलेटिक्स एसोसिएशन के प्रधान एसएस अटवाल (डीआईजी), जनरल सेक्रेटरी प्रेम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। पंजाब स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आज का समापन होगा। वीरवार को हुए मुकाबले में 3000 मीटर स्टीपलचेस ओपन में पटियाला के बिक्रम सिंह पहले, मुक्तसर साहिब के गुरपिंदर सिंह दूसरे, फाजिल्का के सुखविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 1000 मीटर ओपन रन में मानसा की ज्योति बाला पहले और बब्लू कौर दूसरे, मुक्तसर साहिब के जगमीत कौर तीसरे स्थान पर रहे। 10000 मीटर ओपन रन में फाजिल्का के लवप्रीत सिंह पहले, जालंधर के सिमरन सिंह दूसरे, संगरूर के साहिल तीसरे स्थान पर रहे। 3000 वुमन स्टेपल चेज ओपन में मुक्तसर साहिब की रमनदीप कौर पहले, फाजिल्का की काजल दूसरे स्थान पर रही। पुरुष हाई जंप में जालंधर के रोवनप्रीत सिंह पहले और आदर्श दूसरे स्थान पर रहे। जबकि फरीदकोट के साहिलजोत सिंह गिल तीसरे स्थान पर रहे। मेन्स शॉट पुट ओपन में में जालंधर के धनवीर सिंह पहले, मानका के प्रभकिरपाल सिंह दूसरे और पटियाला के दविंदर तीसरे स्थान पर रहे। वुमन ट्रिपल जंप ओपन में निहारिका वशिष्ठ एसएएस नगर पहले, लुधियाना की अर्शदीप कौर दूसरे और एसएएस नगर में जसलीन कौर तीसरे स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो ओपन में मलेरकोटला की जसमीत कौर पहले, दिवजोत कौर पटियाला दूसरे, जालंधर की तनु तीसरे स्थान पर रही। 110 मीटर हर्डल ओपन में लुधियाना के तरुनदीप सिंह भटिया पहले, सहजदीप सिंह जालंधर दूसरे और फाजिल्का के पंकज पाल तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर हर्डल ओपन में कपूरथला की सुमनदीप कौर पहले, बरनाला की तसनीम कौर दूसरे और फाजिल्का के अलफाज कौर तीसरे स्थान पर रहीं। वुमन हैमर थ्रो में संगरूर की मनप्रीत कौर पहले, पीएपी की अनमोल कौर दूसरे, लुधियाना की हरमनदीप कौर तीसरे स्थान पर रही। हैमर थ्रो ओपन में बरनाला के दमनीत सिंह पहले मोगा के अरविंद गिल दूसरे और मनजोत सिंह लुधियाना के तीसरे स्थान पर रहे।

   

सम्बंधित खबर