स्कूल में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

लुधियाना| द लेकवुड स्कूल में पौधरोपण अभियान के अंतर्गत पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अभियान का उद्देश्य छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करना और उन्हें सतत विकास की दिशा में प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों सतविंदर सिंह विर्क व जसदेव सिंह सेखों (सहायक आयुक्त, नगर निगम) के स्वागत से हुई। स्कूल के चेयरपर्सन डॉ. गगनदीप कौर, डॉ. नरोतम सिंह और मैनेजिंग डायरेक्टर अनमोल सिंह ने छात्रों को प्रेरित किया कि वे पर्यावरण की रक्षा के लिए ऐसे प्रयासों में भाग लें और अपनी जिम्मेदारी को समझें।

   

सम्बंधित खबर