जनता नगर में आधी रात वारदात:लूट का विरोध करने पर चलाई गोली, सीने को छूकर निकली

लुधियाना|जनता नगर इलाके में आधी रात को पान की दुकान के बाहर दो युवकों ने कथित तौर पर हथियार निकालकर फायरिंग कर दी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हथियार समेत मौके से काबू कर लिया। पीड़ित अरुण प्रसाद ने बताया कि वह जनता नगर बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। सोमवार रात करीब 12:30 बजे वह दफ्तर के बाहर टहल रहे थे। तभी दोनों युवक पहुंचे। अरुण का आरोप है कि उन्होंने पिस्टल दिखाकर लूट की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और उन पर गोली चला दी। गोली उनके सीने को छूते हुए निकल गई। लोगों ने पकड़कर धुना शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्‌ठा हो गए। लोगों ने दोनों आरोपियों की जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पंकज और कृष्णा के रूप में हुई है। वहीं, एडीसीपी क्राइम अमनदीप सिंह बराड़ ने बताया कि शुरुआती जांच में लूटपाट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। उनके अनुसार पान की दुकान के बाहर हुए झगड़े के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी।

   

सम्बंधित खबर