पेपर लीक पर पंजाब में कांग्रेस का हल्ला बोल:जिला मुख्यालयों पर आज प्रदर्शन, वडिंग बोले-स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों को लेकर सियासत पूरी तरह गरमा गई है। लाखों स्टूडेंट्स की मेहनत और भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ आज पंजाब कांग्रेस ने सड़कों पर उतरेगी। पंजाब भर में कांग्रेस आज जिला स्तर पर धरने प्रदर्शन करेगी। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PPCC) के अध्यक्ष व लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के नेतृत्व में आज पूरे पंजाब में एक साथ, बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस मुद्दे को लेकर न सिर्फ स्टूडेंट्स बल्कि उनके पेरेंट्स और टीचर्स में भी केंद्र सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा आज पंजाब के सभी जिला मुख्यालयों पर उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सुबह से ही राज्य के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और स्टूडेंट्स संगठन भारी संख्या में शामिल होंगे। लाखों स्टूडेंट्स की मेहनत पर फिरा पानी राजा वड़िंग ने कहा कि दिन-रात एक करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों होनहार स्टूडेंट्स की मेहनत पर पानी फेर दिया गया है। जब कोई परीक्षा रद्द होती है, तो सिर्फ एक स्टूडेंट प्रभावित नहीं होता, बल्कि उसके पेरेंट्स की उम्मीदें और टीचर्स का मार्गदर्शन भी दांव पर लग जाता है। पेपर लीक माफिया देश की शिक्षा व्यवस्था को खोखला कर रहा है। कांग्रेस ने साफ किया कि जब तक पीड़ित स्टूडेंट्स को न्याय नहीं मिल जाता, पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है।पेपर लीक ने देश के करोड़ों ईमानदार स्टूडेंट्स का भरोसा तोड़ा है। यह सिर्फ एक परीक्षा का लीक होना नहीं, बल्कि युवाओं के सुनहरे भविष्य का मर्डर है। इसके पीछे पेरेंट्स की गाढ़ी कमाई और टीचर्स की मेहनत की भी तौहीन हुई है। कांग्रेस की मुख्य मांगें: निष्पक्ष जांच: पूरे पेपर लीक नेटवर्क की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। दोषियों की गिरफ्तारी: इस महाघोटाले के पीछे छिपे बड़े मगरमच्छों और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। फास्ट ट्रैक कोर्ट: स्टूडेंट्स के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाकर सख्त से सख्त सजा दी जाए। केंद्र सरकार की नाकामी पर घेरा कांग्रेस ने सीधे तौर पर केंद्र सरकार को इस बदहाली का जिम्मेदार ठहराया है। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र सरकार देश में एक पारदर्शी, सुरक्षित और साफ-सुथरी परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सरकारी एजेंसियों की ढिलाई के कारण ही आज शिक्षा माफिया के हौसले बुलंद हैं। पेपर लीक की वजह से आज देश का हर स्टूडेंट, पेरेंट और टीचर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और देश की साख दांव पर लगी हुई है।

   

सम्बंधित खबर