10 जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

लुधियाना| समाज सेवा को समर्पित एक नाम जगदीश सेवा सोसाइटी की ओर से शिमलापुरी के जुझार नगर में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। प्रधान दीपक दीप की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 10 जरूरतमंद परिवारों को मासिक राशन वितरित किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से पहुंचे तरुण कुमार ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित और बेसहारा लोगों की नि:स्वार्थ सेवा करना है। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि नर सेवा ही वास्तव में नारायण सेवा है। इस सेवा कार्य के दौरान नित्य गोयल, साहिल गोयल, दलजीत सिंह और अन्य मौजूद रहे।

   

सम्बंधित खबर