लुधियाना| श्री अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था द्वारा थरीके रोड पर एक धार्मिक एवं सेवा कार्य आयोजित किया गया। आनंद स्वामी महाराज की गरिमामयी अध्यक्षता में बड़ी संख्या में गरीब, बेसहारा और जरूरतमंद विधवा माताओं को सूखा राशन वितरित किया गया। समागम का शुभारंभ विधि-विधान से नवग्रह शांति कष्ट निवारण महापूजा से हुआ। इसके पश्चात निष्काम स्वामी, ज्ञानेश्वर स्वामी, माधव स्वामी, विश्व स्वरूप स्वामी, अक्षर स्वामी और वासुदेव स्वामी ने प्रभु महिमा के सुमधुर भजनों से संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय कर दिया। नित्य स्वरूप स्वामी ने कहा, गुरु शरण में बैठकर भगवान का दिव्य ज्ञान प्राप्त करने से ही सांसारिक दुखों से मुक्ति संभव है। इस दौरान रचना, विशेष कुमार, स. सतिन्दर सिंह, प्रवीण भार्गव, गिरिश गुप्ता, अनिल चावला और तरुण गोयल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

