जस्सियां रोड दरगाह में चोरी:सेवादारों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया
- Admin Admin
- May 09, 2025

भास्कर न्यूज | लुधियाना हैबोवाल जस्सियां रोड स्थित ग्यारहवी वाली सरकार दरगाह में सुबह 3-4 बजे के करीब बाबा जी की गोलक से पैसे चुरा लिए गए। दरगाह के मुख्य सेवादार संजीव द्वारा सुबह देखा तो गोलक टूटी हुई थी। वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरों से चोर की पहचान की गई और चोर को पुलिस के हवाले किया गया। मुख्य सेवादार संजीव कुमार ने बताया कि सुबह जब वह दरगाह पहुंचे तो बाबा जी की गोलक टूटी हुई थी। वहां लगे सीसीटीवी कैमरों से चोर की पहचान की गई। सीसीटीवी में दो लोग साफ नजर आ रहे है। एक लड़के ने रुमाल बांधा हुआ था। जबकि एक लड़का बिना रुमाल के ही कैमरे में कैद हो गया जिससे उसकी पहचान हुई। सेवादार ने बताया कि उन्हें चोर की खुद पहचान कर पुलिस के हवाले किया। जबकि चोर नीरज ने खुद माना की उसने चोरी की है। जबकि उसका एक साथी फरार है