मोहाली में लाइबेरियन छात्रा से गैंगरेप:बर्थडे पार्टी में शराब पीकर वारदात, दो विदेशी मूल के छात्र आरेस्ट, पुलिस रिमांड में भेजा
- Neha Gupta
- Jul 03, 2026
मोहाली के एक नामी आवासीय क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां लुधियाना की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली लाइबेरिया मूल की एक विदेशी छात्रा के साथ गैंगरेप और अप्राकृतिक यौन शोषण (Unnatural Sex) की वारदात को अंजाम दिया गया। यह घिनौनी वारदात 29 जून की रात को एक जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए विदेशी मूल के दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दोनों विदेशी मूल के आरोपियों, जिनकी पहचान एजिकिएल (Ezikiel) और फ्रेक (Freq) के रूप में हुई है, के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 (बलात्कार) व अन्य संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जन्मदिन की पार्टी में बुलाकर वारदात को दिया अंजाम दोस्तों के सामने बंद कर लिया था कमरा, भाई ने संभाला सबूत पीड़िता ने बताया कि देर रात जब उसके दोस्त उसे वापस घर ले जाने के लिए कमरे के पास पहुंचे, तो आरोपियों ने अंदर से दरवाजा लॉक कर लिया और काफी देर तक नहीं खोला। अगले दिन सुबह 11 बजे जब उसे होश आया, तो उसके पूरे शरीर में असहनीय दर्द था। इस बीच, पीड़िता के भाई डायमंड (Diamond) ने पुलिस को बताया कि उसने स्वयं दोनों आरोपियों को उसकी बहन को जबरन कमरे में ले जाते और दरवाजा बंद करते देखा था। भाई ने सूझबूझ दिखाते हुए घटना से जुड़ी बेडशीट (चादर) को मुख्य साक्ष्य (Evidence) के रूप में सुरक्षित रख लिया और पुलिस को सौंप दिया है। 112 हेल्पलाइन पर दी सूचना, जांच में जुटी पुलिस पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 30 जून को पीड़ित परिवार द्वारा 112 आपातकालीन हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद मोहाली पुलिस तुरंत हरकत में आई। 1 जुलाई को पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए गए और डॉक्टरों के विशेष पैनल से उसका मेडिकल मुआयना करवाया गया, जिसमें ज्यादती की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल किया है। वारदात वाली जगह से फॉरेंसिक सबूत जुटाए गए हैं और मामले की हर पहलू से गहनता से तफ्तीश की जा रही है।

