पटियाला में चोरी के शक में युवक को पकड़ा:हाथ बांधकर पीटा; वीडियो वायरल, पुलिस मामले की जांच में जुटी

पटियाला शहर के बड़ी नदी क्षेत्र में चोरी के शक में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोप है कि युवक चोरी की नीयत से इलाके में आया था। स्थानीय लोगों ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। इसके बाद उसे बांधकर उसकी पिटाई की गई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि शहर के विभिन्न इलाकों में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। उनका आरोप है कि शिकायतों के बावजूद पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे लोगों में रोष है। वे अपने घरों और सामान की सुरक्षा के लिए स्वयं सतर्क रहने को मजबूर हैं। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरे मामले की जांच के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

   

सम्बंधित खबर