पुलिसकर्मियों ने खेली होली : पुलिस लाइन में जमकर उड़े रंग- गुलाल
- Admin Admin
- Mar 15, 2025

जोधपुर, 15 मार्च (हि.स.)। आमजन आराम से अपने तीज त्योहार मना सकें इसके लिए पुलिस गुरुवार- शुक्रवार को कानून व्यवस्था में लगी रही। होली का त्योहार शहर में शांत माहौल में पूर्ण हो गया। कमिश्नरेट के पुलिस लाइन परिसर में शनिवार को होली का उत्साह एवं उल्लास छाया रहा। सुबह पुलिस लाइन परिसर में पुलिस के जवानों की होली मनाई गई।
पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह, डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव, जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल, डीसीपी वेस्ट राजर्षि राज के अलावा पुलिस के तमाम अधिकारीगण एवं जवान सुबह नौ बजे पुलिस लाइन परिसर में एकत्र हो गए। जहां एक दूसरे को रंगों गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी वहीं डीजे की धुनों पर खूब थिरके । पुलिस परिवार के बच्चें भी इस होली उत्सव में शामिल हुए।
राजस्थान लोक कलाकारों को इस बारे होली पर बुलाया गया। जिन्होंने राजस्थानी लोक धुनों से हर किसी का मन भी मोह लिया। महिला पुलिस ने भी अधिकारियों एवं जवानों के साथ जमकर होली खेली। डीजे की धुनों पर खून गाना बजाना हुआ।
पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह एवं डीसीपी पूर्व आलोक श्रीवास्तव ने शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं प्रेषित किए जाने के साथ पुलिस जवानों के साथ होली खेलते हुए बधाइयां दी। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल भी इस बार होली का हिस्सा बने।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश