पानी की समस्या : क्लोजर खत्म होने के बाद भी समस्या जस की तस
- Admin Admin
- Jun 11, 2025

जोधपुर, 11 जून (हि.स.)। भीषण गर्मी में मारवाड़ जबरदस्त पानी की समस्या से गुजर रहा है। लगातार लोग पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, मगर जलदाय विभाग पानी का पूरा बंदोबस्त नहीं कर पा रहा है। लिफ्ट कैनाल का क्लोजर खत्म हुए भी एक सप्ताह से ज्यादा समय हो गया है और पानी भी कायलाना में आना शुरू हो गया है, मगर जनता को पूरा पानी नहींं मिल पा रहा है। आज पानी की समस्या को लेकर दल्ले खां चक्की पेट्रोल पंप के नजदीक लोगों का गुस्सा पानी को लेकर फू ट गया। लोग सडक़ पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे। इससे वहां पर यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई।
आज सुबह दल्ले खां चक्की के निवासियों ने जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और पानी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सडक़ पर उतरे लोगों ने पुलिस के बेरिकेड को लाकर रख दिया और प्रदर्शन करने लगे। जिससे यातायात व्यवस्था लड़$खड़ा गई। सडक़ पर वाहनों का जाम लग गया।
रास्ता जाम होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और लोगों से समझाइश कर मामला शांत करवाया गया। बाद में जलदाय विभाग अफसरों को पानी की समस्या से अवगत कराया गया।
बता दें कि भीषण गर्मी में शहर में पेयजल संकट प्रतिवर्ष गहरा जाता है। मगर जलदाय विभाग कोई प्रबंध नहीं कर पाता है। कई दिनों से लोग पानी की समस्या से गुजर रहे है। पानी की मांग को लेकर पानी की टंकियों पर चढ़ प्रदर्शन कर चुके है।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश