व्यक्तिगत लाभ के लिए कांग्रेस ने बार-बार लोगों के साथ किया विश्वासघात : जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 17 अगस्त (हि.स.)। कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) में कथित स्थल घोटाले काे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है।

शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट करके कहाकि कांग्रेस पार्टी की भ्रष्टाचार की विरासत जारी है। नेशनल हेराल्ड से लेकर मुडा घोटाले कर्नाटक तक, कांग्रेस पार्टी का भ्रष्टाचार का इतिहास अच्छी तरह से प्रलेखित है। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत लाभ के लिए कांग्रेस ने बार-बार लोगों के साथ विश्वासघात किया है। लोगों को धोखा दिया है। नड्डा ने कहा कि कांग्रेस को इस फैसले को असंवैधानिक बताने के बजाय अपने कार्यों पर विचार करना चाहिए। कांग्रेस जहां खुद को दलितों और अल्पसंख्यकों का संरक्षक बताती है, वहीं उनके ही एक मुख्यमंत्री दलित परिवार से जमीन हड़पने में शामिल हैं। यह कांग्रेस के पाखंड और उसकी परिवार-केंद्रित राजनीति का एक और उदाहरण है।

हिन्दुस्थान समाचार

हिन्दुस्थान समाचार / विजयालक्ष्मी / रामानुज

   

सम्बंधित खबर