हाथरस, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हैहयवंशी क्षत्रिय कांस्यकार समाज ने कुलभूषण आराध्य भगवान सहस्त्रार्जुन की जयंती अलीगढ़ रोड स्थित श्री सहस्त्रार्जुन के मंदिर पर बड़े ही धूमधाम से मनाया।
अपराह्न काल से ही सहस्त्रार्जुन का वैदिक मन्त्रों से अभिषेक, पूजा अर्चन आचार्य विनोद शास्त्री द्वारा किया गया तथा मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक अंजना माहौर नेे उपस्थित होकर मन्दिर में प्रमुख 11 नन्दादीप प्रज्ज्वलित किये। भगवान सहस्त्रार्जुन की महाआरती की। आचार्य विनोद शास्त्री ने भगवान राजराजेश्वर सहस्त्रार्जुन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म कार्तिक शुक्ल सप्तमी को हुआ था। उनके राज्य में कभी धन नष्ट नहीं होता था और न ही चोरी होती थी। उन्होंने महा विद्वान पराक्रमी लंकापति रावण को बंदी बना लिया था। अपने जीवन काल में किसानों के हितैषी थे। उसके उपरांत राम - श्याम ब्रदर्स ने 2100 दीपों का प्रज्जलन किया। कार्यक्रम में संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश चन्द्र बागड़ी, रामबाग इंटर कॉलेज के अध्यक्ष कमल प्रकाश वागड़ी, मैनेजर नरेश चन्द्र वर्मा, सुरेश चंद्र वर्मा, महेश चंद्र वर्मा, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष गौरव आर्य, नगर अध्यक्ष मूलचंद वार्ष्णेय, ओम प्रकाश वर्मा, हरिदास व्यापार मंडल, बबलू वर्मा, मनीष बागड़ी, राजकुमार वर्मा, मोनू वर्मा, गोपाल दास जी, सचिन वर्मा, प्रिंस वर्मा आदि दर्जनों की संख्या में क्षत्रिय समाज के बंधु जन उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / मदन मोहन राना



