पिछली सरकार की वजह मेट्रो परियोजना में देरी हुई : भाजपा
- Admin Admin
- Oct 10, 2025
मुंबई, 10 अक्टूबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने शुक्रवार को मुंबई में कहा कि पिछली सरकार की वजह से मुंबई की महत्वपूर्ण मेट्रो परियोजना में देरी हुई है। इससे मुंबई वासियों को इस परियोजना लाभ देरी से मिल सका। इससे अब मुंबई के लोग लाभान्वित हो रहे हैं।
नवनाथ बन शुक्रवार को मुंबई में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मेट्रो की सेवा पिछली सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की नाकामी के कारण देर से शुरू हुई। अगर देवेंद्र फडणवीस की सरकार लगातार बनी रहती, तो मेट्रो तीन चार साल पहले ही मुंबईकरों की सेवा में आ चुकी होती। चार साल से अटके हुए इस प्रोजेक्ट को 'देवाभाऊ' ने शुरू किया था। लेकिन राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद इस परियोजना रुक गई थी। इसके बाद जब फिर से भाजपा नीत सरकार राज्य में आई तो इस परियोजना का काम तेजी से कर लिया गया और प्रधानमंत्री मोदी ने इस परियोजना को हरी झंडी दिखाकर शुरु किया है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से मुंबईवासियों को अब लाभ मिलने लगा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव



