(अपडेट) मुंबई लोकल ट्रेन में एक यात्री की चाकू मारकर हत्या करने वाला आरोपित गिरफ्तार
- DSS Admin
- Jun 24, 2026
मुंबई, 24 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के मुंबई लोकल ट्रेन में कोच का दरवाज़ा बंद करने को लेकर हुए झगड़े में एक यात्री की चाकू मारकर हत्या करने वाले आरोपित को बुधवार को लोहमार्ग रेलवे पुलिस स्टेशन की टीम ने कुर्ला इलाके गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान रोशन सुवर्णा (३०) के रुप में की गई है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने आज बताया कि आरोपित रोशन सुवर्णा ने मंगलवार को मामूली विवाद की वजह से यात्री को चाकू मारकर फरार हो गया था । घायल युवक को मंगलवार को ही शताब्दी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई थी।
इस घटना में मृतक की पहचान मयंक लोहार (22) लोहार के रुप में की गई है। इस घटना में आरोपित को सीसीटीवी के सहयोग से कुर्ला इलाके से आज गिरफ्तार किया गया है । आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है और उसे और उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा।------------

