पालघर के तारापुर एमआईडीसी में केमिकल विस्फोट के बाद आग लगी, दो घायल
- DSS Admin
- Jul 01, 2026
मुंबई, 01 जुलाई (हि.स.)। पालघर जिले के तारापुर एमआईडीसी में स्थित 'चेमैट कंपनी' की केमिकल यूनिट में बुधवार को दोपहर में केमिकल विस्फोट से लगी आग में दो मजदूर घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही तारापुर पुलिस और फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल तुंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना की छानबीन तारापुर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।
इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि आज दोपहर में पालघर जिले के तारापुर एमआईडीसी इंडस्ट्रियल एरिया में चेमैट कंपनी की फैक्ट्री में अचानक विस्फोट के आग लग गई, जिसके बाद तुरंत इमरजेंसी कार्रवाई शुरू की गई। धमाके के तुरंत बाद, फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। इस घटना में दो लोग घायल हो गए, दोनों का इलाज तुंगा अस्पताल में जारी है। घायल कर्मचारियों की पहचान प्रमोद और कमलेश के तौर पर हुई है। अधिकारी मौके पर बचाव और सुरक्षा का काम जारी रखे हुए हैं, जबकि फायर फाइटर्स स्थिति को काबू में लाने की कोशिश कर रहे हैं।
---------------------

