पालघर हादसा: मृतकों के वारिसों को 5-5 लाख रुपये की दी गई आर्थिक मदद
- DSS Admin
- Jun 25, 2026
मुंबई, 25 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के पालघर जिले के दहानू तहसील के धनिवारी में 18 मई, 2026 को हुए एक भयानक हादसे में मारे गए 14 नागरिकों के वारिसों को मुख्यमंत्री राहत कोष से गुरुवार को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद बांटी गई है, जो कुल 70 लाख रुपये है।यह मदद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की घटना के बाद की गई घोषणा के अनुसार दी गई है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से आज दी जानकारी के अनुसार पालघर जिले के धनिवारी इलाके में हुए हादसे में मरने वालों में सुरेश रत्न लखत (47), पांडु गणपत लखत (45), कालू गोविंद लखत (48), सुनील अर्जुन दांडेकर (35), चिमा गोविंद कुर्हाड़ा ( 75), नमिता वि_ल दांडेकर (14), सारिका संतोष लखत (38), आयुष सीताराम लखत ( 16), सागर नामदेव शेंडे (15), वंदना शिवराम वलवी (40), सलोनी शिवराम वलवी (12), अजय चंद्र अहाड़ी (19) और रियांशी संतोष लखत (4) और कुणाल रवींद्र रावटे शामिल हैं, जो सभी बापूगांव के रहने वाले थे।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की घोषणा के अनुसार, पालघर जिला कलेक्टर ने राज्य सरकार को आर्थिक मदद के लिए एक प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव को मंज़ूरी मिलने के बाद, मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के वारिसों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक मदद कुल 70 लाख रुपये, पालघर जिला कलेक्टरेट के ज़रिए बांटी गई।
---------------
---------------

