शिवसेना यूबीटी के नेताओं को आत्मचिंतन करना चाहिए: एकनाथ शिंदे

मुंबई, 30 जून (हि.स.)। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मुंबई में कहा कि शिवसेना यूबीटी के नेताओं को आत्मचिंतन करना चाहिए कि उनकी पार्टी के लोग अन्य दलों में क्यों जा रहे हैं ? लेकिन इसका विचार किए बिना उनकी पार्टी की ओर से अनर्गल बयानबाजी जारी है।

उपमुख्यमंत्री शिंदे आज विधान भवन में सचिन अहीर की ओर से विधान परिषद के उपसभापति पद के लिए नामांकन करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि सिर्फ आठ दिन पहले उन्होंने एक ऑपरेशन कर शिवसेना यूबीटी के छह सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल किया था। इसके बाद शिवसेना यूबीटी के नेता इन छह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जाकर उनके विरुद्ध जोरदार अनर्गल बयानबाजी की थी। इस अनर्गल बयानबाजी का जवाब आज सचिन अहीर ने शिवसेना यूबीटी को दिया है और अहीर ने उनका साथ छोड़ दिया।

शिंदे ने कहा कि विधान परिषद के उप सभापति पद पर सचिन अहीर के नाम की घोषणा बुधवार को की जाएगी और वे पूरे महाराष्ट्र के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका काम सिर्फ लोगों का काम करना है, इसलिए उनके साथ लोग जुड़ रहे हैं। इसके आगे भी उनका इसी तरह का प्रयास जारी रहेगा।

सचिन अहीर ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र में लोगों का काम न होने पर ही उपमुख्यमंत्री एकनाथ के साथ रहना पसंद किया है। इससे पहले उन्हें दी गई जिम्मेदारी का वे निवर्हन करते रहे हैं, इससे आगे उपमुख्यमंत्री शिंदे जो भी जिम्मेदारी देंगे, उसे पूरी ईमानदारी से पूरा करने का प्रयास करता रहूंगा।

---------------

   

सम्बंधित खबर