उपमुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस ने लगाया लंगर

ऊना, 09 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के जन्मदिन के अवसर पर युवा कांग्रेस में क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में गुरु का लंगर ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे लँगर में सेवा कर उपमुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। हरोली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय की अगवाई में आयोजित सेवा कार्य में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने रोगियों को फल भी वितरित किए और लंगर में सेवा भी की।

प्रशांत राय ने कहा कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री गांव व गरीब की सेवा के लिए समर्पित है, विकास को समर्पित है । उन्होंने कहा कि उनकी दीर्घायु व कुशल स्वास्थ्य की कामना की गई है। विकास को आगे बढ़ते हुए आगे बढ़ते रहें और नया इतिहास बनाएं यहीं प्रार्थना व कामना है।

प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिस प्रकार से विकास को नई ऊंचाइयां दी है और वर्तमान में विभिन्न विभागों में क्रांतिकारी विकास कार्य करवाए यह अपने आप में ऐतिहासिक है, मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल की बुलंद आवाज है जिन्होंने लगातार सेवा का संदेश दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विकास कौंडल

   

सम्बंधित खबर