चंडीगढ़ पुलिस में रिटायरमेंट पर जश्न:ढोल की थाप पर इंस्पेक्टरों को भंगड़ा, डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर को विदाई, SSP कवंरदीप रही मौजूद

चंडीगढ़ पुलिस के डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर समेत कुल 23 पुलिसकर्मियों को बुधवार को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। सेक्टर-26 स्थित पुलिस लाइन में आयोजित रिटायरमेंट समारोह में भावुक और उत्साहपूर्ण दोनों ही माहौल देखने को मिला। एक ओर सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके लंबे कार्यकाल के लिए सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर ढोल की थाप पर पुलिस अधिकारियों ने भांगड़ा डालकर इस पल को यादगार बना दिया। समारोह में एसएसपी कंवरदीप कौर भी मौजूद रहीं। उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। ढोल की थाप पर झूमे पुलिस अधिकारी डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर ने चंडीगढ़ पुलिस में 36 साल, 2 महीने और 26 दिन तक अपनी सेवाएं दीं। अपने लंबे कार्यकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए पुलिस विभाग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। रिटायरमेंट समारोह के दौरान उनके सहयोगियों ने उन्हें सम्मानित किया और उनके साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया। विदाई समारोह के दौरान ढोल बजते ही माहौल पूरी तरह उत्सव में बदल गया। पुलिस अधिकारियों ने जमकर भांगड़ा डाला। इस दौरान सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार, पुलिस स्टेशन-3 के प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार और सेक्टर-17 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुदेश कुमार ढोल की ताल पर नाचते नजर आए। बाद में इन अधिकारियों ने डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर का हाथ पकड़कर उन्हें भी डांस फ्लोर पर बुलाया। पहले उन्होंने हल्का संकोच किया, लेकिन साथियों के आग्रह पर वह भी भांगड़े में शामिल हो गए। समारोह में मौजूद अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाया। एसएसपी कंवरदीप कौर रहीं मौजूद पूरे कार्यक्रम के दौरान एसएसपी कंवरदीप कौर मौजूद रहीं। उन्होंने रिटायर होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान ढोल की थाप पर कई पुलिस अधिकारी और महिला पुलिसकर्मी भी भांगड़ा करते नजर आए, जिससे समारोह का माहौल उत्साह और खुशी से भर गया। इन अधिकारियों-कर्मचारियों को दी विदाई डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर, इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह, इंस्पेक्टर नरेश कुमारी, इंस्पेक्टर पाली राम, इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह, सब-इंस्पेक्टर रमेश कुमार, राम हरि शर्मा, रणजीत सिंह, पूर्ण चंद, एएसआई भूपेंद्र सिंह और रमेश कुमार, हेड कांस्टेबल दिलबाग सिंह, राजेंद्र सिंह और साहिब सिंह के अलावा अन्य स्टाफ में प्यून शिमला देवी और वार्ड सर्वेंट रमेश भी सेवानिवृत्त हुए।

   

सम्बंधित खबर