सर्थेबाड़ी में गांजा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

बरपेटा (असम), 06 अक्टूबर (हि.स.)। बरपेटा जिले के सर्थेबाड़ी थानाक्षेत्र से एक व्यक्ति को भारी मात्रा में गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर क्षेत्र के नेउलरभिठा बाजार में शनिवार की रात एक दुकान से सार्थेबारी पुलिस ने गांजे के साथ व्यक्ति को पकड़ा।

सर्थेबाड़ी थाना प्रभारी प्रकाश डेका के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम ने उपनिरीक्षक दीपुल शर्मा और विशाल बर्मन के साथ उक्त गांजा व्यापारी को गांजा के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नेउलरभिठा निवासी हरिपद मंडल (67) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार हरिपद मंडल की दुकान पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग चार किलोग्राम गांजा जब्त किया। सर्थेबाड़ी सर्किल अधिकारी एवं कार्यपालक दंडाधिकारी डॉ. पवन कुमार उपाध्याय मौके पर पहुंचे। कार्यपालक दण्डाधिकारी की मौजूदगी में गांजा जब्त कर लिया गया। हरिपद मंडल पर लंबे समय से गांजा कारोबार चलाने का आरोप है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश

   

सम्बंधित खबर