इतिहास के पन्नों में 05 अक्टूबरः जब 50 हजार लोगों को लील गया चक्रवाती तूफान

भारत के तटीय राज्य पश्चिम बंगाल में 5 अक्टूबर 1864 को चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई थी। कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर में भीषण बाढ़ आ गई और चक्रवाती तूफान ने 50 हजार लोगों की जान ले ली। चक्रवात सुबह 10 बजे शुरू हुआ और बताया जाता है कि यह इतना भयानक था कि 40 फीट ऊंची दीवार की तरह बन गई। तूफान शांत होने के बाद हजारों अन्य लोगों की जान संक्रामक बीमारियों के कारण हो गई। चक्रवाती तूफान में खेजुरी और हिजली बंदरगाह पूरी तरह तबाह हो गए। दोबारा इनके निर्माण में कई साल लगे। आगे चल कर देश में पहली बार समुद्री तूफानों के लिए चेतावनी सिस्टम बनाया गया था। कलकत्‍ता चेतावनी (साइक्लोन सिग्नल) देने वाला पहला बंदरगाह बना।

अन्य अहम घटनाएःं

1676- ब्रिटिश हुकूमत ने ईस्ट इंडिया कंपनी को दो तरह के सिक्के ढालने की इजाजत दी, बम्बई में ढाली गई यह मुद्रा रुपया और पैसा कहलाई।

1793- फ्रांसीसी क्रांति के दौरान फ्रांस में ईसाई धर्म विस्थापित हुआ।

1796- स्पेन ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1805- भारत में ब्रिटिश राज के दूसरे गवर्नर जनरल व कमांडर इन चीफ लार्ड कार्नवालिस का गाजीपुर में निधन।

1864- कलकत्ता शहर में चक्रवात से लगभग 50,000 लोगों की मौत।

1915- बुल्गारिया ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लिया।

1946- पहले कान फिल्म समारोह का समापन।

1948- तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्क़ाबात में भूकंप से 110000 लोगों की मौत।

1962- जेम्स बॉन्ड सीरीज की पहली फिल्म ‘डॉ. नो’ रिलीज हुई।

1988- ब्राजील की संविधान सभा ने संविधान को मंजूरी दी।

1989- न्यायमूर्ति मीरा साहिब फ़ातिमा बीबी सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज बनी।

1995- आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।

1997- राजधानी कम्पाला से नील नदी के स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया।

1999- भारत ने व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) पर होने वाली विशेष बैठक में शामिल नहीं होने का फैसला किया।

2000- यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति मिलोसेविच के खिलाफ विद्रोह।

2001- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने सेनाध्यक्ष पद पर अपना कार्यकाल अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाया।

2004- पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।

2005- खुशमिज़ाजी में भारत चौथे नंबर पर।

2007- नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ।

2008- केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार 'सेतु समुद्रम परियोजना' के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।

2011- भारत में दुनिया का सबसे सस्ता 2250 रुपये का टैबलेट पीसी ‘आकाश’ लॉन्च किया गया।

जन्म

1964- मधुमिता बिष्ट- पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी।

1954- गुरुदास कामत- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता तथा प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे।

1950- वी. वैथिलिंगम- पुदुचेरी के छठवें मुख्यमंत्री थे।

1940- नर बहादुर भंडारी- सिक्किम के भूतपूर्व दूसरे मुख्यमंत्री थे।

1936- हितेश्वर साइकिया- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जो दो बार असम के मुख्यमंत्री रहे थे।

1934- चो रामस्वामी- भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार, नाटककार, फ़िल्म निर्देशक।

1902 - रामचतुर मल्लिक- ध्रुपद-धमार शैली के गायक।

1890- किशोरी लाल मशरूवाला- समाज सुधारक तथा स्वतन्त्रता सेनानी।

1751- सर जॉन शोर- सन 1793 से 1798 ई. तक भारत का गवर्नर-जनरल रहा।

1524- रानी दुर्गावती- भारतीय इतिहास की सुप्रसिद्ध वीरागंना रानियों में से एक।

निधन

2011-एप्पल के पूर्व मुख्य कार्यकारी और सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स।

2003- विल्सन जोन्स- भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी थे।

1991- इंडियन एक्सप्रेस समूह के संस्थापक रामनाथ गोयंका।

1981- भगवतीचरण वर्मा- हिन्दी जगत् के प्रमुख साहित्यकार।

1968- जोगेन्द्र नाथ मंडल- पाकिस्तान के पहले कानून मंत्री थे।

1937- दुर्गा प्रसाद खत्री- हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यास लेखकों में से एक।

महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

विश्व आवास दिवस

अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस

वन्यजीव सप्ताह (2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर)

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव पाश

   

सम्बंधित खबर