सिलेंडर विस्फोट से घर जलकर राख, आधा दर्जन घायल

अररिया, 08 अक्टूबर(हि.स.)।

फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुआ पंचायत स्थित बिरनी टोला के वार्ड संख्या 03 में मंगलवार को जामुन मंडल के घर घरेलू गैस सिलेंडर फटने से कई लोग घायल हो गए। गैस सिलेंडर फटने से पूरा घर आग की लपटों में घिर गया।

इस विस्फोट में घर का अधिकांश समान जल गया और परिवार के घायल हुए सदस्यों को इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर मिलते ही फारबिसगंज के अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची,जहां स्थानीय लोगो और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना में बेबी देवी , सृष्टि कुमारी , रंजू देवी, राजा कुमार, प्रिंस कुमार और ज्योति कुमारी घायल हुए।जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया।

मौके पर पूर्व मुखिया मनोज मण्डल,दीनानाथ प्रसाद, राहुल राज, सुरेंद्र शर्मा, राजीव कुमार, विक्रम कुमार, गीता कुमारी और कृष्णा सिंह सहित फारबिसगंज थाना के पुलिस बल मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

   

सम्बंधित खबर