फर्जी एसीपी गिरफ्तार

फर्जी एसीपी गिरफ्तार

गुवाहाटी, 17 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के फटासील आमबारी थाना क्षेत्र से एक फर्जी एसीपी को गिरफ्तार किया गया है। इसकी जानकारी गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर ने आज दी है।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रिंकू कलिता (24) गणेशपारा, गुवाहाटी का रहने वाला है। जो स्वयं को एसीपी जालुकबारी बताता था, उसे फटासील आमबारी से गिरफ्तार किया गया।

15 अगस्त को उसे पुलिस की वर्दी में देखा गया था। गिरफ्तार आरोपित पर पुलिस को आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने का संदेह है।

इस संबंध में कानून की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल गुवाहाटी क्राइम ब्रांच की टीम गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर