सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

अनंतनाग, 22 सितंबर (हि.स.)। अनंतनाग के मटन इलाके में रविवार दोपहर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि कार की चपेट में आने से दो श्रमिक घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनमें से एक ने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान भुनेश्वर भुलियन के रूप में हुई है। घायल की पहचान मोहम्मद सईद के रूप में हुई है जिसका जीएमसी अनंतनाग में इलाज चल रहा है। दोनों मजदूर झारखंड में रहने वाले हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुमन लता

   

सम्बंधित खबर