बारह मवेशी समेत एक गिरफ्तार

12 मवेशी बरामद12 मवेशी समेत एक गिरफ्तार

गुवाहाटी, 16 अगस्त (हि.स.)। गुवाहाटी के जोराबाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चला कर 12 मवेशियों को लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को जब्त किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आज तड़के पुलिस चौकी क्षेत्र के जोराबाट क्रॉसिंग इलाके में चलाए गए अभियान के दौरान 12 मवेशियों को ले जा रहे एक वाहन (एएस-21एसी-2814) को जब्त किया गया है। जब्त किए गए सभी मवेशियों को अवैध तरीके से मेघालय के पशु बाजार तक ले जाया जा रहा था।

इस मामले में एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पशु तस्कर की पहचान मुकलिश अली (40) के रूप में की गई है। ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू है। इसके बावजूद भी अवैध तरीके से मेघालय होते हुए बांग्लादेश तक पशु की तस्करी जारी है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी / अरविन्द राय

   

सम्बंधित खबर