जींद जिले में चार सीटाें पर भाजपा का परचम, जुलाना में जीती कांग्रेस

जींद, 8 अक्टूबर (हि.स.) हरियाणा विधानसभा चुनाव में जिले की पांच सीटों में से चार सीटाें पर भाजपा और एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने

जीत दर्ज की है। भाजपा ने जिले क जींद, उचाना, सफीदों व नरवाना सीट पर और जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट ने अपने निकटतम

प्रतिद्वंदियों को मात दी।

मंगलवार को मतों की गिनती के बाद जींद विधानसभी सीट पर भाजपा प्रत्याशी डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कांग्रेस प्रत्याशी महावीर गुप्ता को 15,860 मतों से हराया। डाॅ. मिड्ढा को 68,920 मत मिले जबकि महावीर गुप्ता को 53,060 मत मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप गिल रहे। उन्हें 7639 मत मिले। चौथे नंबर पर आप पार्टी के वजीर ढांडा रहे। जिन्हें 2078 मत मिले। पांचवें नंबर पर इनेलो के प्रत्याशी नरेन्द्र नाथ शर्मा रहे, जिन्हें 1127 मत हासिल हुए।

जिले की नरवाना क्षेत्र में भी भाजपा कमल खिलाने में कामयाब रही। यहां भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी ने कांग्रेस के सतबीर दबलैन को 11,499 मतों से हराया। कृष्ण बेदी को 59,474 मत हासिल हुए, जबकि सतबीर दबलैन को 47,975 मत हासिल हुए। यहां तीसरे नंबर पर इनेलो की विद्या रानी दनौदा रहीं, जिन्हें 46,303 मत हासिल हुए। चौथे नंबर पर आम आदमी पार्टी के अनिल रंगा रहे, जिन्हें 2374 मत हासिल हुए। पांचवें नंबर पर जजपा के संतोष दनौदा रहीं, उन्हें 1547 मत हासिल हुए।

सफीदों सीटाें पर भाजपा के प्रत्याशी रामकुमार गौतम ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी सुभाष गांगोली को 4037 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी रामकुमार गौतम को 58,983 मत हासिल हुए, जबकि सुभाष गांगोली को 54,946 मत हासिल हुए। तीसरे नंबर पर निर्दलीय जसबीर देशवाल रहे, उन्हें 20114 मत हासिल हुए। चौथे नंबर पर निर्दलीय बचन सिंह आर्य रहे, जिन्हें 8807 मत हासिल हुए। पांचवें नंबर पर बसपा की पिंकी कुंडू रहीं, जिन्हें 822 मत हासिल हुए।

जुलाना विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट ने जीत हासिल की। विनेश ने भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 6015 मतों से मात दी। जुलाना में कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फौगाट को 65,080 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी योगेश कुमार को 59,065 मत हासिल हुए। तीसरे नंबर पर इनेलो के डाॅ. सुरेंद्र लाठर 10,158 मत लेकर तीसरे नंबर पर रहे। चौथे नंबर पर जजपा प्रत्याशी अमरजीत ढांडा 2477 मत लेकर चौथे पर रहे तथा आम आदमी पार्टी की कविता दलाल 1280 मत लेकर पांचवें स्थान पर रही।

उचाना विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री ने जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह को 32 मतों से हराया। भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र अत्री को 48968 मत हासिल हुए। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह 48936 मत मिले। तीसरे नंबर पर निर्दलीय विरेंद्र घोघडिया रहे। उन्हें 31456 मत मिले। चौथे नंबर पर निर्दलीय विकास काला रहे। जिन्हें 13458 मत मिले। पांचवें नंबर पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रहे। जिनहें केवल 7950 मत मिले।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

   

सम्बंधित खबर