बजरंग दल ने फारबिसगंज के ग्रामीण इलाकों में चलाया जागरूकता अभियान
- Admin Admin
- Nov 05, 2025
अररिया 05 नवम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज विधानसभा के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मतदान जागरूकता अभियान चलाया।प्रखंड के रमई, खास हलहलिया,रेणुगेट सहित कई क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने मतदाताओं को जागरुक करते हुए कहा 11 नवंबर को अपने सभी कामकाज को छोड़कर शांति व्यवस्था में पहले वोटिंग करें। बिहार के उज्जवल भविष्य और मजबूती समुचित विकास और नया बिहार की संकल्प के साथ मतदान में भाग लें।
श्री सोनी ने कहा हरेक मत बिहार की भविष्य तय करती है। इसलिए अपने साथ-साथ आस परोस सबको जागरुक करते हुए सबसे पहले मतदान करने के लिए प्रेरित करें।उन्होंने कहा बजरंग दल के द्वारा आगामी 9 नवंबर तक मतदान अभियान चलाया जाएगा।
मौके पर उपस्थित बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, नवल भगत,राहुल सोनी,पवन भगत, सुनील विश्वास,,जमुना प्रसाद विश्वास,ब्रह्मदेव मंडल, छेदीलाल मंडल,उत्तरानंद मंडल, उमेश विश्वास, संतोष कुमार मंडल, कृष्ण मंडल, उमेश प्रसाद भगत,अजीत कुमार मंडल, विजय मंडल, चंदन कुमार विश्वास मनोज मंडल, अंकित मंडल, सौरभ मंडल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर



