IIT रुड़की ने JEE Advanced का नया क्राइटेरिया जारी किया:1 अक्टूबर, 2001 के बाद जन्म; JEE Mains के टॉप 2,50,000 में आना होगा
- Admin Admin
- Dec 08, 2025
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT रुड़की ने JEE Advanced 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए नए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया जारी किए हैं। ये रुल्स 5 पॉइंट्स में हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए सभी कैंडिडेट्स को इन पांचों नियमों को अनिवार्य रूप से पूरा करना होगा। JEE Main 2026 टॉपर बनना होगा कैंडिडेट्स को JEE Main 2026 (B.E./B.Tech पेपर) में टॉप 2,50,000 सफल उम्मीदवारों में स्थान पाना होगा। आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग (GEN-EWS) के लिए 10%, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के लिए 27%, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 15%, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 7.5% और ओपन कैटेगरी के लिए 40.5% सीटें रहेंगी। हर कैटेगरी में PwD यानी दिव्यांग कैंडिडेट्स को 5% आरक्षण मिलेगा। आरक्षित कैंडिडेट्स को 5 साल एज लिमिट की छूट कैंडिडेट का जन्म 1 अक्टूबर, 2001 या उसके बाद होना चाहिए। SC/ST और PwD कैंडिडेट्स को 5 साल की छूट मिलेगी यानी इनका जन्म 1 अक्टूबर 1996 या उसके बाद होना चाहिए। लगातार देने होंगे 2 अटेम्प्ट्स कैंडिडेट्स अधिकतम दो बार और दो लगातार सालों में ही JEE Advanced दे सकते हैं। 2024 पास आउट एलिजिबल नहीं कैंडिडेट्स को पहली बार 12वीं की परीक्षा 2025 या 2026 में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के साथ देनी चाहिए। 2024 या उससे पहले पहली बार 12वीं की परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स इसमें एलिजिबल नहीं होंगे। हालांकि, अगर किसी बोर्ड ने 2023–24 परीक्षा के परिणाम 18 जून, 2024 या उसके बाद जारी किए, तो ऐसे कैंडिडेट्स जो 2024 में परीक्षा में शामिल हुए थे, वे एलिजिबल माने जाएंगे। अगर बोर्ड ने परिणाम 18 जून, 2024 से पहले जारी कर दिए, लेकिन किसी उम्मीदवार का परिणाम रोका गया था, तो वह एलिजिबल नहीं माना जाएगा। IIT में पहले से एडमिशन वाले एलिजिबल नहीं अगर किसी कैंडिडेट ने पहले IIT के किसी प्रोग्राम में एडमिशन लिया हो, ऑनलाइन/ऑफलाइन रिपोर्टिंग कर सीट अलॉट कराई हो और एडमिशन के बाद सीट रद्द की हो, तो ऐसे कैंडिडेट्स को एलिजिबल नहीं माना जाएगा। हालांकि, 2025 में प्रिपरेटरी कोर्स में दाखिला लेने वाले कैंडिडेट्स फिर भी JEE Advanced 2026 दे सकेंगे। साथ ही, जिन्हें JoSAA 2025 में IIT सीट अलॉट हुई थी लेकिन उन्होंने रिपोर्ट नहीं किया, या फाइनल राउंड से पहले सीट छोड़ दी, वे भी एलिजिबल रहेंगे। 2 सेशन में होगी मेन्स परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने एग्जाम डेट्स जारी कर दी हैं। सेशन 1 की परीक्षा 21 से 30 जनवरी, 2026 के बीच होगी। वहीं, सेशन 2 की परीक्षा 1 से 10 अप्रैल, 2026 के बीच होगी। IIT रुड़की 17 मई, 2026 को JEE Advanced 2026 की कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा आयोजित करेगी। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें... NCERT की किताब में गजनवी पर 6 पेज होंगे: पहले एक पैरा था; 7वीं की किताब में मथुरा, कन्नौज मंदिर लूट और सोमनाथ डिमॉलिशन जुड़े NCERT ने 7वीं क्लास की सोशल साइंस की किताब में नए बदलाव किए हैं। सिलेबस में महमूद गजनवी के भारत पर आक्रमणों के टॉपिक को बढ़ाया गया है। इससे पहले किताब में गजनवी पर केवल एक पैराग्राफ था। लेकिन नई किताब में 6 पेजेस का एक नया सेक्शन जोड़ा गया है। बुक में महमूद गजनवी और उससे जुड़े कालखंडों को और ज्यादा डिटेल में बताया गया है। नए सिलेबस की किताबें 2026-27 सेशन में पढ़ाई जा सकती हैं। पढ़ें पूरी खबर...



