गैंडे की हत्या करने की योजना बना रहे चार व्यक्ति गिरफ्तार

नगांव (असम), 05 अक्टूबर (हि.स.)। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गैंडे की हत्या करने की योजना बना रहे चार अवैध शिकारियों को वन विभाग और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शनिवार को बताया कि बागड़ी पुलिस और काजीरंगा वन विभाग की टीम में संयुक्त अभियान के दौरान कार्बी आंगलोंग जिले के रंगबेंग के अर्जुन रंग्पी को नगांव से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को कार्बी आंगलोंग पुलिस को सौंप दिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपित से लगातार पूछताछ की गयी। गिरफ्तार आरोपित की निशानदेही पर खरसिंग बे, थाइजिल लेकथे और सोबार इंग्लेंग को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों के पास से पुलिस ने राइफल की एक साइलेंसर बरामद किया। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / असरार अंसारी

   

सम्बंधित खबर