राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं

देहरादून, 02 अक्टूबर (हि.स.)। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। दोनों ने सभी की सुखसमृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है।

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने अपने जारी संदेश में कहा कि नवरात्रि केवल मातृ शक्ति की उपासना का पर्व नहीं है,बल्कि यह आत्मानुशासन,अंतःकरण की शुद्धि और मन की एकाग्रता को सुदृढ़ करने का अवसर भी प्रदान करता है। मां दुर्गा की कृपा से यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार करे, और प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नवरात्रि में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की उपासना का विशेष महत्व है। देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना का यह पर्व हमें मातृशक्ति की उपासना और सम्मान की प्रेरणा देता है। समाज में नारी के महत्व को प्रदर्शित करने वाला यह पर्व हमारी संस्कृति और परम्परा का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि में कन्या पूजन की परम्परा भी बालिकाओं के सम्मान से जुड़ा विषय है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश कुमार

   

सम्बंधित खबर