सिरमौर में ड्राइविंग टैस्ट एवं वाहन पासिंग का शिड्यूल जारी
- DSS Admin
- May 27, 2026
नाहन, 27 मई (हि.स.)। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सिरमौर ने जिलेभर में जून माह के लिए ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। अलग-अलग स्थानों पर निर्धारित तिथियों में टेस्ट और पासिंग की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नाहन में वाहन पासिंग 5 जून और 24 जून को होगी, जबकि ड्राइविंग टेस्ट 6 जून और 23 जून को आयोजित किए जाएंगे। पांवटा साहिब में 8 जून और 25 जून को निजी वाहन और स्कूल बसों की पासिंग होगी, जबकि 9 जून और 27 जून को केवल कमर्शियल वाहनों की पासिंग रखी गई है। यहां ड्राइविंग टेस्ट 10 जून और 30 जून को होंगे।राजगढ़ में 22 जून को ही पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट दोनों आयोजित किए जाएंगे। शिलाई में 3 जून दोपहर बाद, जबकि कफोटा में 3 जून पूर्वाह्न में टेस्ट और पासिंग रखी गई है। संगड़ाह में 20 जून और सराहां में 12 जून को दोनों प्रक्रियाएं पूरी होंगी।
आरटीओ सिरमौर सोना चंदेल ने बताया कि जिला सिरमौर में जून माह के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। उन्होंने संबंधित वाहन चालकों और आवेदकों से तय तिथियों के अनुसार समय पर पहुंचने की अपील की है।उन्होंने बताया कि वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट के लिए सभी उपमंडलों में निर्धारित कार्यक्रम के तहत एमवीआई इंजीनियर विजय चौहान तैनात रहेंगे।
---------------

