पुणे में दिनदहाड़े युवक काे मारी गाेली, अस्पताल में भर्ती
- Admin Admin
- Feb 03, 2025
मुंबई, 3 फरवरी (हि.स.)। पुणे जिले के विबवेवाड़ी इलाके में संविधान चौक पर सोमवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे बाइकसवार दो बदमाशों ने एक युवक काे गाेली मार दी। घायल को ससून अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बिबवेवाड़ी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार साेमवार दोपहर में पवन गवली नामक युवक संविधान चौक के पास एक दुकान के सामने खड़ा था। तभी दो बदमाश बाइक से पहुंचे और पवन गवली पर फायरिंग कर दी। इस घटना में पवन की पीठ में गोली लग गई और वह गिरकर बेहाेश हो गया। हमलावर पवन को मृत समझकर मौके से फरार हो गए। इस घटना की जानकारी मिलते ही बिबवेवाड़ी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल पवन गवली को ससून अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले की छानबीन पुलिस सीसीटीवी के सहयोग से कर रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह हमला पुरानी दुश्मनी के कारण किया गया है। पुलिस ने दावा किया कि घटना में आरोपितों की पहचान हाे गई। दाेनाें काे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव