पुणे में हवाई फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार

मुंबई, 13 सितंबर (हि. स.)। पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में हवाई फायरिंग करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। वाकड़ पुलिस स्टेशन की टीम पूर्व पार्षद विनोद नाढ़े और सचिन नाढ़े से गहन पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार पिंपरी -चिंचवड़ के कालेवाड़ी स्थित नादेनगर में विनोद नाढ़े और सचिन नाढ़े ने शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे अंधाधुंध फायरिंग की और फरार हो गए थे। क्षेत्र में फायरिंग होने के बाद तनाव फैल गया था।

घटना की जानकारी मिलने पर वाकड़ पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। इसके बाद सीसीटीवी के माध्यम से जो सुराग मिले, उसके आधार पर पुलिस ने आज सुबह पूर्व पार्षद विनोद नाढ़े और सचिन नाढ़े को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में फायरिंग के मकसद के बारे में पता कर रही है।

-----------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

   

सम्बंधित खबर