वाराणसी-चंडीगढ़ अनारक्षित समर स्पेशल 14 से:लखनऊ से चलने-गुजरने वाली कई ट्रेनें निरस्त, चार गाड़ियां बदले रास्ते से चलेंगी
- DSS Admin
- May 11, 2026
वाराणसी-चंडीगढ़ के बीच अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन का संचालन 14 मई से किया जाएगा। यह लखनऊ होकर चलेगी। यह ट्रेन 04227 वाराणसी से 11.05 बजे चलेगी। सहारनपुर, अंबाला कैंट होते हुए अगले तड़के 04.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसके अलावा मध्य रेलवे के पुणे मंडल के अकोलनेर-अहमदनगर-निंबलक स्टेशनों के मध्य रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य के कारण पुणे-गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल ट्रेन को 14 से 19 मई के लिए निरस्त कर दिया है। चार ट्रेनें बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। 14 मई से ये ट्रेनें निरस्त रहेंगी रेलवे के अनुसार पुणे से 14, 15, 16, 17 एवं 18 मई को चलने वाली ट्रेन नंबर 01415 पुणे-गोरखपुर समर स्पेशल निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 15, 16, 17, 18 एवं 19 मई को चलने वाली 01416 गोरखपुर-पुणे समर स्पेशल निरस्त रहेगी। अंबाला कैंट से 15 मई को चलने वाली 17723 अंबाला कैंट-बनारस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग शोलापुर-कुर्डुवाड़ी-लातुर रोड-परभणी-मनमाड़ के रास्ते चलाई जाएगी। पुणे से 16 मई को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-लोणावला-कर्जत-पनवेल-मनमाड के रास्ते चलाई जाएगी। अमृत भारत एक्सप्रेस भी बदले रास्ते से चलेगी हडपसर (पुणे) से 16, 17 और 18 मई को चलने वाली 22590 हडपसर (पुणे)-बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पुणे-लोणावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-नासिक रोड-मनमाड के रास्ते चलाई जाएगी। इसका ठहराव दौंड़ अहिल्यानगर और कोपरगांव स्टेशनों पर नहीं रहेगा। इनके स्थान पर अतिरिक्त ठहराव पनवेल, कल्याण, नासिक रोड स्टेशनों पर रहेगा। बनारस से 14, 15 एवं 16 मई, 2026 को चलने वाली 22589 बनारस-हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मनमाड-नासिक रोड-ईगतपुरी-कल्याण-पनवेल-लोणावला-पुणे के रास्ते चलाई जाएगी। वाराणसी-चंडीगढ़ समर स्पेशल का संचालन 12 जुलाई तक वाराणसी-चंडीगढ़ समर स्पेशल वाराणसी से 11.05 बजे चलेगी। यह मां बेल्हादेवी धाम प्रतापगढ़, रायबरेली होते हुए 17.15 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, रुड़की, सहारनपुर, अंबाला कैंट होते हुए अगले तड़के 04.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वाराणसी से इसका संचालन 12 जुलाई तक किया जाएगा। वापसी में ट्रेन नंबर 04228 चंडीगढ़ से 15 मई से 13 जुलाई तक चलेगी। यह चंडीगढ़ से सुबह 06.00 बजे खुलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए 18.30 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुक कर रवाना होगी। यह ट्रेन रात 12.55 बजे वाराणसी पहुंचेगी। हरौनी-जैतीपुर रूट पर स्पीड बढ़ेगी उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के हरौनी–जैतीपुर सेक्शन में कट कनेक्शन का कार्य पूरा हो गया। अब इस रूट पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी। यह कार्य गंगा ब्रिज संख्या-110 पर लिए गए 08 घंटे के ट्रैफिक शैडो/मेगा ब्लॉक के दौरान किया गया। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि पुल संख्या 39 और 40 लगभग 100 वर्ष पुराने हो चुके थे। वर्ष 2013 से इन पुलों पर 50 किमी प्रति घंटा की गति का प्रतिबंध लागू था। रेल मंत्रालय के निर्देशानुसार, इन पुराने पुलों के स्थान पर नए पुलों का निर्माण किया गया और उन पर नई रेलवे लाइन बिछाई गई है। यह कार्य पिछले लगभग 13 वर्षों से लंबित था। नए पुल और नई ट्रैक व्यवस्था चालू होने से इस रेलखंड पर ट्रेनों की अधिकतम गति में वृद्धि होगी। परिचालन अधिक सुरक्षित और सुगम होगा। मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद सोमवार की सुबह 11:00 से शाम 07:00 बजे तक लिए गए 8 घंटे के मेगा ब्लॉक के दौरान कार्य पूर्ण कर नई लाइन को चालू कर दिया गया।

