राजेश अग्रवाल होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव

मुंबई, 28 नवंबर (हि.स.)। जनरल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल को महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। वर्तमान मुख्य सचिव राजेश कुमार 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और राजेश अग्रवाल 30 नवंबर को उनकी जगह महाराष्ट्र के मुख्य सचिव पदभार ग्रहण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि राजेश अग्रवाल इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस के महाराष्ट्र कैडर के 1989 बैच के ऑफिसर हैं और उनका पैतृक गांव पंजाब में जालंधर है। उन्होंने कंप्यूटर सिस्टम में बीटेक किया है। अपनी सेवा के दौरान, राजेश अग्रवाल सहायक जिला कलेक्टर रत्नागिरी, जिला परिषद जलगांव में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अकोला में जिला कलेक्टर, महाराष्ट्र सदन नई दिल्ली में उप विशेष आयुक्त, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री के निजी सचिव, भारत के चुनाव आयुक्त के निदेशक, मंत्रालय मुंबई में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव, भारतीय आंतरिक विनिमय नई दिल्ली में राष्ट्रीय अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मंत्रालय मुंबई में कृषि और मत्स्य पालन विभाग में सचिव आदि विभागों का काम कर चुके हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

   

सम्बंधित खबर