केवल भाजपा ही महिला हितैषी-  रजनी सेठी

जम्मू 20 सितंबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रजनी सेठी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर में केवल भाजपा ही महिलाओं की हितैषी है। सेठी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस की सरकारों के समय महिलाओं को दूसरे श्रेणी का नागरिक समझा जाता था।

रजनी सेठी ने शुक्रवार को भाजपा के मीडिया सेंटर में मोर्चा की प्रभारी एवम भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराधा चाढक, पूर्व कारपोरेटर नीना गुप्ता, मोर्चा की महासचिव नेहा महाजन और प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ प्रदीप माहोत्रा की मौजूदगी में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार में महिलाओं को सम्मान के अलावा उनके अधिकार प्राप्त हुए है।

उन्होंने कहा 2014 से पहले जम्मू कश्मीर की महिला अगर जम्मू कश्मीर से बाहर शादी करती थी तो उसकी नागरिकता चली जाती है। अनुच्छेद 370 और 35ए की समाप्ति कर मोदी जी ने जम्मू कश्मीर की महिलाओं से न्याय किया है।

रजनी सेठी ने प्रदेश की महिलाओं से अपील की कि वह विधानसभा चुनाव में भाजपा को समर्थन देकर भाजपा का मुख्यमंत्री बनाए। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वादा किया हैं कि जम्मू कश्मीर में महिलाओं को शहरी स्थानीय निकायों और पंचायतों में 50 फीसदी आरक्षण प्रदान किया जाएगा।

उन्होंने कहा मोदी सरकार ने महिलाओं को सभी सरकारी विभागों यहां तक की सेना में भी नौकरी देकर देश सेवा करने का अवसर प्रदान किया है। सैनिक स्कूलों में अब बेटियों का दाखिला हो रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं शुरू की गई है। इनमें सुकन्या योजना, उज्जवला योजना, लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और अन्य योजनायें शामिल हैं

हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका

हिन्दुस्थान समाचार / मोनिका रानी

   

सम्बंधित खबर